समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

अश्विन गर्ग पुन:उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

1 min read
27
Spread the love

रायपुर। विगत दिनों उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-27 हेतु संपन्न हुआ। चुनाव में 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। श्री अश्विन गर्ग विगत 8 वर्षो से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते रहें है व पुन: 2025-27 के लिये भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।
जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी अश्विन गर्ग (अध्यक्ष), विनोद केजरीवाल (निवर्तमान अध्यक्ष), विक्रम जैन (महासचिव), नीरज अग्रवाल (सहसचिव), संजय अग्रवाल (उपाध्यक्ष), रामकृष्ण खेडिय़ा (उपाध्यक्ष) एवं विवेक अरोरा (कोषाध्यक्ष) चुने गये।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य राजेश अग्रवाल, विवेक ड्रोलिया, संजय मेहरा, शिशिर अग्रवाल, अशोककुमार गोयल, दीपक भीमसरिया, ज्ञानेन्द्र सिंह, बी.के. गुप्ता, के. लक्ष्मण दास बने हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *