November 12, 2026

समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

10 व 11 को बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी, आदेश जारी

1 min read
09
Spread the love

रायपुर। दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी एवं जू को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों को यहां प्रवेश नहीं मिलेगा।

कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 10 नवंबर और 11 नवंबर को जंगल सफारी एवं जू पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। इन दोनों दिनों में पर्यटकों को सफारी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में दीपावली की छुट्टियों के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे लोगों को तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। पर्यटकों को सलाह है कि सफारी पहुंचने से पहले संचालन की तारीख और प्रवेश संबंधी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि वहां पहुंचने के बाद निराश होकर वापस न लौटना पड़े।

About The Author