समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

हजरत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स कल से

1 min read
20
Spread the love

रायपुर। हजरत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नलघर चौक का सालाना तीन दिवसीय उर्स 5 मई से प्रारंभ होने वाला है। इस दौरान तीन दिनों तक नात खवानी, तकरीर का आयोजन किया जाएगा।
मजार के खादिम शेख शमीम, शेख रहीम और शेख निजाम ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि शाही संदल चादर 5 मई को नमाज़ ज़ोहर निकाली जाएगी। असर की नमाज़ के बाद चादर पोशी की जाएगी। इसी दिन मगरीब की नमाज के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। रात में ओलमाय इकराम की तकरीर होगी। 6 मई बुधवार को शाम समा मह$िफल में दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 7 मई को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा दी जाएगी। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।

About The Author