स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को 22 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलनारायण शर्मा की 22वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक भवन स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें नमन करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी राजधानीवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री श्रीमती सविता पाठक, परिवार जनों, गणमान्य जनों, आम जनों ने बडी संख्या में पहुंचकर उन्हें 22वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
