सुहिणी सोच महिला मंडल करेगा 101 प्रतिभाओं का सम्मान
1 min read
रायपुर। सुहिणी सोच महिला मंडल द्वारा शनिवार को शाम 5 बजे से मैक ऑडोटोरियम में समाज की शाम हमारा अभिमान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विगत 3 वर्षों में सीए, डॉक्टर और सरकारी नौकरी में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तित्व में अतिथिगण संत श्री डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज, साई लाल दास, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी, लधाराम नैनवानी अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा छ.ग. ,राजू भाई तारवानी अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्या. समिति केन्द्री, अभनपुर, अमर गिदवानी पार्षद एवं एमआईसी मेम्बर, सचिन मेंघानी पार्षद एवं जोन अध्यक्ष ,ललित जैसिंग अध्यक्ष, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया एवं हेमलता बंटी गावड़ा सभापति जनपद पंचायत धरसींवा उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्रिवेदी तथा भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी उपस्थित रहेंगे।
संस्था की अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने बताया कि सुहिणी सोच ने इस सम्मान के लिए 120 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 101 उत्कृष्ट व्यक्तियों का चयन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव भगवान झूलेलाल की आरती से की जाएगी। सचिव पूनम बजाज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसकी डायरेक्टर माही बुलानी, महक होतवानी, कविता नारा , सोनिया गंगवानी एवं टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
