समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल का चौथा विद्यार्थी मेरिट लिस्‍ट में

1 min read
Img 20250731 wa0008
Spread the love

*महाराष्‍ट्र मंडल के स्‍कूल की दो छात्राएं 10वीं और दो विद्यार्थी 12वीं की स्‍थायी प्रावीण्य सूची में*

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के 43 वर्षों से संचालित संत ज्ञानेश्‍वर अंग्रेजी माध्‍यम विद्यालय के पिछले शिक्षा सत्र में इतिहास रचते हुए चार विद्यार्थी स्‍थायी प्रावीण्‍य सूची में स्‍थान बनाने में सफल हुए हैं। इनमें दो छात्राएं पूर्वी साहू व बर्षा परिडा 10वीं की मेरिट लिस्‍ट में और रुचिका साहू व रुद्रप्रताप साहू 12वीं की प्रावीण्‍य सूची में शामिल हैं।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सात मई को जारी परीक्षा परिणामों में संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के रिकार्ड तीन विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्‍ट में स्‍थान बनाया था। इनमें दो छात्राएं 10वीं की प्रावीण्‍य सूची में और रुचिका साहू ने 12वीं की मेरिट लिस्‍ट में सातवां स्‍थान हासिल करने में सफलता पाई थी। मेरिट लिस्‍ट से चूके संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के ही रुद्रप्रताप साहू सहित कुछ बच्‍चों ने पुनर्मूल्‍यांकन के लिए आवेदन दिया था। इनमें रुद्रदप्रताप के अंक में बढ़ोत्तरी होने के कारण अब स्‍थायी मेरिट लिस्‍ट में उन्‍हें नौंवा स्‍थान मिला है।
रुद्रप्रताप साहू की इस सफलता पर मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल की यह ऐतिहासिक सफलता दशकों तक याद रखी जाएगी। पूरे छत्‍तीसगढ़ में एकमात्र संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल ही ऐसी शाला है, जिसके चार छात्रों ने छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में चार स्‍थानों पर अपना नाम दर्ज कराया है। काले सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्‍यों, समितियों के पदाधिकारियों ने भी रुद्रप्रताप साहू सहित प्राचार्य मनीष गोवर्धन और समूचे स्‍कूल स्‍टाफ को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।

About The Author