समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

श्री सत्य साईं बाबा के रथ और पादुका का महाराष्ट्र मंडल ने किया स्वागत

1 min read
Img 20250705 wa0009
Spread the love

*तात्यापारा हनुमान मंदिर समिति और संत ज्ञानेश्वर महाराज मंदिर के पदाधिकारियों ने भी किया श्रद्धामय स्वागत*

रायपुर। सत्य साईं प्रेमवाहिनी रथ शुक्रवार, चार जुलाई को रायपुर पहुंची। जहां महाराष्ट्र मंडल परिवार ने रथ का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित अन्य सदस्यों ने पादुका पूजन कर श्री सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मंडल श्याम सुंदर खंगन, नमिता शेष, प्रसन्न निमोणकर, रवि गहलोत, विजय लाड, हेमंत मार्डीकर, अशोक लोणकर, अभय भागवतकर, आस्था काले, कुमुद लाड, पल्लवी मुकादम, श्यामल जोशी, किशोरी खंगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Img 20250705 wa0007
मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल के अनुसार श्री सत्य साईं प्रेमवाहिनी के पांच रथ देशभर में सत्य साईं के जन्मस्थान आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से 26 अप्रैल को आध्यात्मिक यात्रा में निकले है, जो सत्य साईं बाबा का जन्मस्थान है। यह रथ, 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में, देशभर में आध्यात्मिक यात्रा पर निकला है। अगले 18 महीनों में 30 हजार किमी की यात्रा करेगा। इस दिव्य रथ रूपी मंदिर के संगमरमर की पादुकाएं रखी हुईं हैं, जिन्हें श्रद्धा के साथ इस प्रकार रखा गया है कि भक्तगण उस पर फूल चढ़ा सकें, नमन कर सकें और चरण स्पर्श कर सकें।
सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि श्री सत्य साईं बाबा की पालकी का सुबह 9:15 बजे विवेकानंद आश्रम तिराहे जीई रोड पर महाराष्ट्र मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गजानन महाराज मंदिर और तात्यापारा चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने स्वागत किया गया।

About The Author