समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

शीतला माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने 50 हजार पर किया हाथ साफ

1 min read
04
Spread the love

भाटापारा। बीती रात हथनीपारा सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर से अज्ञात चोरों ने लगभग 50 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने मुंशी स्माइल वॉर्ड स्थित एक अन्य मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों मंदिर शहर के बीच स्थित घनी बस्तियों में आते हैं, जहां आमतौर पर रात में भी गतिविधियाँ रहती हैं। इसके बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

About The Author