शिक्षा रत्न सम्मान-2026 समारोह कल
1 min read
00 निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ द्वारा किया जा रहा आयोजन
रायपुर। निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 1 सितंबर को शिक्षा रत्न सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया है । समारोह में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर डॉ. राजीव चौधरी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा । इस अवसर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संघ के सचिव डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने बताया गया कि शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के ज्ञान, कर्मठता, अनुशासन, शैक्षणिक प्रतिबद्धता एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को सम्मान देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है । समारोह में चयनित शिक्षकों को शिक्षा रत्न सम्मान-2026 से अलंकृत कर सम्मान-पत्र प्रदान किया जाएगा।
