समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय को एसईसीएल ने प्रदान की दो बसें

1 min read
07
Spread the love

बिलासपुर। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बिलासपुर को 2 नई बसें प्रदान की हैं। इन बसों को आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उद्घाटन समारोह में मंत्री साहू ने एसईसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग जैसे सेवा-आधारित क्षेत्र में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को हर संभव सुविधा देना जरूरी है। एसईसीएल की ओर से दी गई ये बसे न केवल छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को आसान बनाएंगी, बल्कि उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता और निरंतरता भी सुनिश्चित करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। एसईसीएल लगातार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर के माध्यम से योगदान देता आ रहा है और नर्सिंग महाविद्यालय को बसें उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सीएम वर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर) एसईसीएल मुख्यालय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीएसआर विभाग के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author