रामदेव जयंती उत्सव: कल निकलेगी रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा
1 min read
रायपुर। लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक, इस वर्ष, अपना 48 वां वर्ष धूमधाम से मनाने जा रहा है । इस उपलक्ष में मंगलवार को सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसका मार्ग देवेंद्र नगर चौक से होते हुए टिंबर मार्केट स्थित, पाटीदार भवन पहुंचेगी तथा कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में बाबा रामदेव जी की स्थापना होगी दोपहर पूजा आरती आदि होगी । तत्पश्चात, स्थानीय गुजराती कलाकारों द्वारा एवम् शीतलबेन व्यास की मंडली द्वारा भजन, कीर्तन,भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। 3 सितंबर को मंदिर में ग्रह सांती मंडल पूजन, दुग्ध अभिषेक एवम हवन का कार्यक्रम प्रात 9 बजे से 12 तक संपन्न होगा।
