समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

राधिका आप्टे की ‘साली मोहब्बत’ का प्रीमियर 22 को 55वें इफ्फी में होगा

1 min read
Untitled 1 Copy
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री राधिका आप्टे की फिल्म ‘साली मोहब्बत’ का वर्ल्ड प्रीमियर 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) गोवा में होने वाला है। 22 नवंबर 2024 को फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए टिस्का चोपड़ा ने निर्देशन की दुनिया में पहला कदम रखा है। साथ ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी यह पहली फिल्म है।
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) गोवा में ‘साली मोहब्बत’ का प्रीमियर इस समारोह के प्रमुख बिंदुओं में से एक है। इस फिल्म के प्रीमियर पर राधिका आप्टे, अभिनेता दिव्येंदु के साथ अंशुमान पुष्कर भी नजर आएंगे। साथ ही निर्माता ज्योति देशपांडे और मनीष मल्होत्रा, निर्देशक टिस्का चोपड़ा भी नजर आएंगी।
जियो स्टूडियो और मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन की फिल्म ‘साली मोहब्बत’ एक सस्पेंस ड्रामा और थ्रिलर से भरी फिल्म है। फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अंशुमान पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार हैं, जो इस सस्पेंस भरी कहानी में शानदार अभिनय कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *