समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

रविवार को अग्रवाल समाज निकालेगा काँवर यात्रा

1 min read
01
Spread the love

रायपुर। अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा मंडल द्वारा रविवार, 3 अगस्त को प्रात: 7 बजे चिन्ताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी से हटकेश्वरनाथ महादेव घाट तक भव्य काँवर यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर अग्रवाल सभा भाटागाँव मोहल्ला समिति द्वारा सभी काँवरियों के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु काँवर लेकर भाग लेंगे। काँवर यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी तथा सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल और प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि इस यात्रा के सफल संचालन हेतु अग्रवाल समाज के कई सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समाज के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से इस पवित्र आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

About The Author