समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

रथयात्रा पर इस बार विशेष आयोजन जोहार जगन्नाथ

1 min read
33
Spread the love

रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ में पहली बार एक अनूठे आध्यात्मिक आयोजन जोहार जगन्नाथ की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन आज कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में किया गया। इस शुभ अवसर पर विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पोस्टर का अनावरण किया और कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम 94.3 मॉय एफएम और अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को रथ यात्रा के आध्यात्मिक उल्लास से सीधे जोडऩा है। इस अभिनव प्रयास के अंतर्गत शुद्ध स्वर्ण एवं रजत के विशेष सिक्कों पर भगवान जगन्नाथ की पावन छवि उकेरी जाएगी, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पुरी धाम स्थित भगवान जगन्नाथ को अर्पित की जाएंगी।

About The Author