मेडिकल युवा महोत्सव तरंग – 2025 का आयोजन 20 व 21 सितंबर को
1 min read
00 आईएमए-एमएसएन की संयुक्त पहल,पं.जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज,में होगा आयोजन
रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (आईएमए-एमएसएन)के संयुक्त तत्वाधान में मेडिकल युवा महोत्सव तरंग -2025 का आयोजन 20 व 21 सितंबर को पं.जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, रायपुर में होने जा रहा है। एक-दो नहीं बल्कि 9 एक्सक्लूसिव हैंड्स-ऑन वर्कशॉप होंगे। शहर के सभी डाक्टर्स तो मौजूद रहेंगे ही,इस गरिमामय आयोजन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उत्साहवर्धन के लिए शामिल होंगे। तरंग 2025 का थीम मान सकते हैं..जहाँ ज्ञान संस्कृति से मिलता है और युवा सृजन करते हैं।
पूरे आयोजन की रुपरेखा पीसी के माध्यम से रखते हुए डॉ. सुरेंद्र शुक्ला व सहयोगियों ने बताया कि विभिन्न कार्यशाला होंगे।
चिकित्सा कार्यशालाएं :-
बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) – इस कार्यशाला के मेंटर डॉ. प्रतिभा शाह हैं। यह कार्यशाला नए ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।
ऑर्थोपेडिक्स – इस कार्यशाला के मेंटर डॉ. सुरेंद्र शुक्ला और डॉ. सुशील शर्मा हैं। यह एलएच 2 में होगी।
ओबीएस (प्रसूति विज्ञान) – इस कार्यशाला की मेंटर डॉ. सरिता अग्रवाल हैं। इसका आयोजन डेमॉस्ट्रेशन रूम में किया जाएगा।
बीएसएस (बेसिक सर्जिकल स्किल्स) – इस कार्यशाला के मेंटर डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. संदीप दवे और डॉ. यूसुफ मेनन हैं। यह एग्जाम हॉल में आयोजित होगी।
एटीएलएस (उन्नत आघात जीवन समर्थन)- इस कार्यशाला के मेंटर डॉ. पूर्णदु सक्सेना हैं। इसका आयोजन नए ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी) – इस कार्यशाला के मैटर डॉ. शेओ कुमार शर्मा हैं। यह एलएच 3 में होगी।
बेसिक ऑफ रेडियोलॉजी – इस कार्यशाला के मेंटर डॉ. विवेक महावर हैं। यह एलएच2 में आयोजित होगी।
नवजात पुनर्जीवन – इस कार्यशाला के सेंटर डॉ. श्रेयंश वलजियानी हैं। यह एलएच 1 में आयोजित की जाएगी।
खास बात ये है कि – संवाद- एक ऐसा प्लैट$फॉर्म होगा जहाँ छात्र सीधे डॉक्टरों से एक-एक करके बात कर सकेंगे, अपने सवाल रख सकेंगे और सीख पाएँगे नेतृत्व और नीति-निर्माण की बारीकियाँ। इसके साथ होगा एमईडीएक्स – एक प्रेरणादायक सत्र जहाँ डॉ. पुरेंदु सक्सेना, डॉ. देवेन्द्र नाइक और अन्य प्रसिद्ध विशेषज्ञ अपने अनुभव और विज़न से छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।सांस्कृतिक संध्या और रचनात्मक प्रतियोगिताओं से तरंग 2025 को ज्ञान, संस्कृति और युवा शक्ति का एक सम्पूर्ण उत्सव बनाने का पूरा प्रयास होगा।
