महाराष्ट्र मंडल में हुई एक दिवसीय सावन थीम डांस वर्कशाप
1 min read
00 रील्स देखने वाली महिलाओं ने सीखा रील्स बनाना, जमकर थिरकीं भी
रायपुर। वर्तमान में सभी उम्र की महिलाएं घर पर रील्स तो देखती हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि रील्स के लिए अच्छे कैमरे, माइक, स्टैंड की जरूरत होती होगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप अपने मोबाइल से भी रील्स बना सकते हैं और उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर कर सकते हैं। महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में सावन थीम पर आयोजित डांस वर्कशाप में बड़ी संख्?या में पहुंचीं महिलाओं ने रील्स बनाना और उसे अपलोड करने का सही तरीका सीखा। महिलाओं ने जाना कि सोशल मीडिया में रील्स अपलोड करने के लिए गाने कहां से और कैसे लेने चाहिए।
महाराष्?ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि डांस वर्कशाप का आयोजन दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित किया गया था। टीम की कोरियोग्राफर सदस्य देविका देशपांडे ने सभी को डांस के आसान स्टेप्स बताए और रील्स बनाने और उसे अपलोड करने की टिप्स दिए। भारती ने वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सहसचिव मालती मिश्रा व सुकृत गनोदवाले, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, मराठी साहित्?य समिति प्रभारी कुमुद लाड, अंकिता किरवई, स्मिता टेंबे, यशस्वी दंडवते, सुजाता निंबालकर, अनिता लांगे, श्यामल जोशी, वर्षा जाधव, सुरेखा गायकवाड, अनुष्का टेंबे, श्रीजा पोद्दार, प्रार्थना दंडवते, सुमित मोडक, अजय पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
