November 12, 2026

समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

महाराष्ट्र मंडल ने रिमझिम बारिश के बीच मनाया सावन उत्सव

1 min read
07
Spread the love

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में इन दिनों सावन उत्सव धूम मची हुई है। मंडल के सुंदर नगर केंद्र की महिलाओं ने समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में सावन उत्सव धूमधाम के साथ मनाया। रिमझिम फुहारों के बीच सबकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया। बताते चलें कि मराठी समाज का सावन मास 12 अगस्त को हरेली अमावस्या के दूसरे दिन यानी 13 अगस्त से शुरू हुआ है, जो 11 सितंबर को श्रावणी अमास्या के साथ खत्म होगा।
सुंदर नगर केंद्र की संयोजिका स्मिता टेंबे ने बताया कि सावन उत्सव की शुरुआत महिलाओं के हाथों में छाता लेकर रिमझिम फुहारों के बीच दिव्यांग बालिका विकास गृह यानी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के साथ ही हुआ। महिलाएं एक के पीछे एक बिल्कुल रैंप वाक करते हुए आते रहीं। फिर महिलाओं का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर और वाण देकर किया गया। सह संयोजिका यशस्वी दंडवते के अनुसार महिलाओं ने रैंप वाक करते हुए बारिश और सावन को लेकर कई मजेदार डांस प्रस्तुत किए। हरी साड़ी के ड्रेस कोड में पहुंचीं महिला सभासदों के बीच हुई रोचक स्पर्धा में सुषमा को सावन क्वीन चुना गया। हाथों में छाता लेकर गाना गाने वाले गेम में प्राची शिवनकर और साक्षी जोशी विजयी रहीं। वहीं सोलह श्रृंगार स्पर्धा में अंकिता किरवई विजेता रहीं।
सावन थीम पर छाते से की गई सजावट ने कार्यक्रम को और मनोहारी बना दिया। इसकी सजावट स्मिता टेंबे, यशस्वी दंडवते, सुजाता निंबालकर, हार्दिका बोबड़े और अर्चना शिवनकर ने की। महिलाओं ने सावन के अनेक सुमधुर गीत गाए और नृत्य का भी आनंद लिया। सभी ने खूब धमाल मचाया और जमकर मस्ती की। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

About The Author