महापौर मीनल, सभापति राठौड़, व संस्कृति विभाग अध्यक्ष गिदवानी ने हरेली तिहार पर दी अग्रिम शुभकामनायें
1 min read
00 रायपुर को स्वच्छ हरित स्मार्ट सिटी बनाने अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों को हरेली तिहार 24 जुलाई 2025 के अवसर पर अग्रिम शुभकामनायें देते हुए समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना की है।
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों से राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में एक पेड मा के नाम महाभियान में शहर में सुरक्षित स्थानो पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रत्येक लगाये गये पौधे को वृक्ष बनते तक उनकी देखभाल अपनी संतानो की भांति करने का समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रण लेने की अपील की।
