‘बोल बेबी बोल, रोटी है गोल’ पासम पास गेम में रेणुका बनीं विजेता
1 min read
0- महाराष्ट्र मंडल के सड्डू- मोवा केंद्र के सदस्यों ने नवा रायपुर के सेंध लेक में मनाया हल्दी कुंकू
रायपुर। हाथों में बैलून लेकर एक-दूसरे प्रतिभागी को बैलून पास करते हुए महिलाएं ‘बोल बेबी बोल, रोटी है गोल’, ‘बोल बेबी बोल टिकली है गोल’ बोलने लगीं। सभी प्रतिभागी किसी न किसी गोल वस्तु का नाम लेना अनिवार्य था। स्पर्धा में रेणुका पुराणिक विजेता, अर्चना भंडारकर उप विजेता रहीं, तो शीतल तलेगांवकर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
शंकर नगर बाल वाचनालय- उद्यान की प्रभारी रेणुका ने बताया कि सड्डू-मोवा केंद्र की महिलाओं ने नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में हल्दी-कुंकू और पिकनिक सभी महिलाओं को वाण (उपहार) देकर मराठी परंपरा के अनुसार उखाणा लेने को कहा, जिसमें दो पंक्तियों की तुकबंदी वाली शायरी के साथ पति का नाम भी लिया जाता है।
वहीं संक्रांति से जुड़े नामों के साथ हाउजी गेम भी खेला गया, जिसमें महिलाओं ने एंजॉय किया। तत्पश्चात “बोल बेबी बोल” गेम का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में शाम को सभी ने मिलकर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कार्यक्रम के समापन से पहले सभी ने महाराष्ट्र मंडल के लज़ीज़ व्यंजनों का लुफ्त लिया। इस अवसर पर शालिनी जोशी, प्राजक्ता एतुलकर, मनीषा होशंगाबादे, मंजूषा केलकर, उर्वशी उरगांवकर, आरती पोतदार, विनाया करदाले, डा. मानसी, माधवी मोघे, रंजना देशपांडे, गीता दलाल, सविता अलोनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
