समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

प्रसव के बाद महिला की मौत, 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को देने निर्देश

1 min read
23
Spread the love

रायपुर। बीरगांव के शहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रसव के बाद श्रीमती साधना निषाद की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल ही आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला को जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित का गठन किया जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मला यादव, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ चंद्रा राव और नोडल अफसर मातृत्व शाखा डॉ प्रीति नारायण शामिल हैं। जांच दल को परिजनों की शिकायत के आधार पर 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को देने के निर्देश दिए गए है।

About The Author