समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

‘नृत्यम’ स्‍पर्धा में वल्लभ नगर केंद्र को मिला द्वितीय स्थान

1 min read
Img 20250731 wa0009
Spread the love

*महाराष्ट्र मंडल के हिस्से में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि*

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने शानदार मराठी फोक डांस जोगवा की प्रस्तुति देकर “नृत्यम” समूह नृत्य स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समता कॉलोनी स्थित मैक ऑडिटोरियम में यह नगर स्तरीय प्रतियोगिता जेसीआई रायपुर वामांजलि के तत्वावधान में आयोजित की गई।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि जोगवा नृत्य में सभी महिलाएं मिलकर मां दुर्गा से यह प्रार्थना करती हैं कि हे माता हमें आशीर्वाद रूप में विश्व में शांति प्रदान करें, देश की खुशहाली प्रदान करें। समाज में सद्भाव प्रदान करें और सभी मानव जाति का कल्याण करें। इस तरह से मराठी लोक डांस सुंदर प्रस्तुति दी गई। दर्शकों ने जोरदार तालियों से यह बता दिया की नृत्य के माध्‍यम से विश्व शांति कामना बहुत सुंदर ढंग से की गई।

Img 20250731 wa0010 नृत्यम नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न समाजों की महिलाओं ने शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय, वेस्टर्न और लोकनृत्य में अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में 350 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश अग्रवाल और नगर निगम महापौर मीनल चौबे उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इधर महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने अपने कार्यकारिणी सदस्‍यों, समितियों के पदाधिकारियों के साथ वल्‍लभ नगर महिला केंद्र की प्रतिभाशाली सभासदों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भावी स्‍पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author