नए मुख्य सचिव विकास शील कल सम्हालेगे कामकाज
1 min read
00 सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम अब सम्हालेंगी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज मंत्रालय में अपना अंतिम कार्य दिवस कर रहे है क्योंकि बुधवार से नए मुख्य सचिव विकास शील अपना काम काज शुरू करेंगे। श्री जैन करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि यह भी कहा है कि श्रीमती सोनी को सीएस आफिस से कार्यमुक्त करने का निर्णय नए सीएस लेंगे।
