समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

देश धर्म विरोधी शक्तियों के विरुद्ध संगठित होने रायपुर में 27 को होगा राज्य स्तरीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन

1 min read
29
Spread the love

रायपुर। हिंदू जनजागृति समिति एवं पू. शदाणी दरबार तीर्थ रायपूर द्वारा ‘छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ का आयोजन 27 जुलाई को पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में धार्मांतरण से गरीब आदिवासी हिन्दूओ की परम्परा, धर्म, सांस्कृतिक धरोहर नष्ट की जा रही है। विपुल गोधन वाला राज्य आज गो हत्या, गो तस्करी का बड़ा केंद्र बना है। लव जिहाद के द्वारा हिन्दू माता बहनों को आये दिन शिकार बनाया जा रहा है। राज्य में धर्मान्तर बंदी और लव जिहाद विरोधी कानून तत्काल लागू हो। बंगलादेशी घुसपेठियो पर जल्द करवाई हो आदि के लिए यह हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन होने जा रहा है। हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट, पू. शदाणी दरबार तीर्थ के पू. उदय शदाणी, भाजपा के प्रबल प्रताप जूदेव, हिन्दू रक्षा सेना के कमल बिस्वाल, भारत रक्षा मंच के अशोक गुप्ता ने संयुक्त रुप दिए।
उन्होंने बताया कि इस हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पू. राम बालकदास महाराजजी, पू. राम ज्ञानिदास महाराज, संत समिति के पू. सर्वेश्वर दास महाराज सहित अनेक संतगण 100 से अधिक संघटनाओ के 250 से अधिक प्रतिनिधि, धर्मनिष्ठ कार्यकर्ता नागरिक, व्यापारी, वकील, आदि उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में क्रान्तिकारियो की जीवनगाथा दर्शाने वाली, धर्मशिक्षा देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी, राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म विषयी ग्रन्थ प्रदर्शनी भी लगायी जाएँगी।

About The Author