समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

देवरानी- जेठानी’ का प्रेम प्रशंसनीय, गानों की धुन पर खेल का रोमांच

1 min read
Img 20250723 wa0009
Spread the love

*संत ज्ञानेश्वर स्कूल में हुई महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र की बैठक*

रायपुर। आज के एकल परिवार सिद्धांत के बीच लगभग हर घर में देवरानी और जेठानी की आपस में नहीं बनती। किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद और मनभेद दोनों होते हैं। ऐसे में वल्लभ नगर महिला केंद्र की मेहमान अनिता चौहान और हेतल चौहान के देवरानी- जेठानी वाले प्रेम को देखकर सभी ने खूब प्रशंसा की। सभी महिलाएं संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आयोजित वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक में पहुंचे थे।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अनिता और हेतल दोनों देवरानी और जेठानी को एक साथ रहते 12 साल हो गए। तब से लेकर अब तक दोनों किसी भी फंक्शन में एक जैसे गेटअप में आती हैं। एक जैसी साड़ी, गहने, मेकअप, चूड़ी, खाना…. सब एक जैसा ही होता है। दोनों की पसंद और नापसंद भी एक जैसे ही है। दोनों मिल जुलकर रहती हैं और परिवार को भी जोड़कर रखती हैं। अनिता और हेतल ने बताया कि रिश्तेदार भी हमें यदि कोई गिफ्ट देते हैं या कपड़ा, साड़ी, खरीदते हैं, तो एक जैसा ही देते हैं। घर के लोग भी हमारे लिए एक जैसा सामान लाते हैं। घर में कोई भी चीज दो आती है और वह भी एक जैसी।
तोपखानेवाले के अनुसार सर्वप्रथम हरतालिका के पूर्व सावन थीम पर तीज उत्सव मनाने पर विचार किया गया। इसके बाद केंद्र की सदस्य शुभांगी आप्टे ने ताश के पत्तों से रोचक खेल खिलाए, जिसे सभी ने खूब एंजाय किया। इसके बाद गानों की धुन में सभी ने हाउजी खेला। गानों में कुछ नंबर छिपे थे, जिसका हाउजी के टिकट में प्रतिभागी महिलाओं को ढ़ूंढना था। सभी ने इसका खूब मजा लिया।
महिलाओं को दूसरा सरप्राइज गेम विठालकर ने खिलाया। उन्होंने खेल- खेल ही में महिलाओं को ड्रेसिंग सेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आप क्या पहने कि आप लोगों से अलग हटकर दिखे। इस अवसर पर तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।

About The Author