November 12, 2026

समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

1 min read
Untitled 1 copy
Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब 20 नवंबर (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया गया है।

इन कार्यालयों में लागू नहीं होगा अवकाश

यह स्थानीय अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उप कोषालय में इस दिन छुट्टी नहीं रहेगी।

About The Author