समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ डांस वर्कशाप 27 को

1 min read
Images (77)
Spread the love

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से सावन के उत्साह को दोगुना करने के लिए सावन थीम पर डांस वर्कशाप का आयोजन रविवार, 27 जुलाई को रखा गया है। यह वर्कशाप मंडल की ओर से संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित है। वर्कशाप में शामिल होने के लिए ली जा रही सहयोग राशि दिव्यांग बालिका विकास गृह के कोष में जमा की जाएगी।
कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार व भारती पलसोदकर ने बताया कि सावन थीम पर डांस वर्कशाप का आयोजन किया गया है। इस एक दिवसीय वर्कशाप के लिए सफेद कुर्ती का ड्रेस कोड तय किया गया है। डांस वर्कशाप की कोरियोग्राफी देविका देशपांडे करेंगी। वहीं कला एवं संस्कृति समिति की टीम की भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, प्रार्थना दंडवते, अनुषा टेंबे, श्रीजा पोतदार सहयोग करेंगी। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के कार्यालय में डांस वर्कशाप के लिए पंजीयन कराया जा सकता है।

About The Author