समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने केवल 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लोडिंग कर बनाया नया रिकॉर्ड

1 min read
20
Spread the love

00 भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेल की रीढ़ है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी, जबकि बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 203 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का था जिसे विगत वित्तीय वर्ष में किया गया था। मगर इस वर्ष बिलासपुर मंडल ने सबसे तेज गति से 100 मिलियन टन माल लोडिंग पूरी कर देश का प्रथम मंडल बनने का गौरव अर्जित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने पूरे मंडल के रेल कर्मयोगियों, लोको पायलटों, कॉमर्शियल एवं ऑपरेटिंग स्टाफ सहित सभी सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारी टीम भावना, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। हम इसी ऊर्जा के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान जारी रखेंगे।
इस उपलब्धि के अवसर पर मंडल नियंत्रण कक्ष के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

About The Author