समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

जिपं सदस्य संदीप यदु ने ली प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों भाजपा की सदस्यता

1 min read
11
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) की टिकट पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब व इंद्रकुमार साहू, रायपुर (ग्रामीण) जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, सहित अन्य नेतागण, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं। श्री देव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले एवं विधानसभा चुनाव के दौरान एवं लोकसभा चुनाव के समय हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कहीं-कहीं तो कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी पार्टी से नाराज होकर एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का सदस्य बनना उचित समझा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *