November 18, 2025

समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नये रजिस्ट्रार जनरल होंगे मनीष ठाकुर

1 min read
Cg Haicot
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाइ कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल विनोद कुजूर को दुर्ग का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
हाई कोर्ट ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसके अनुसार संतोष कुमार शर्मा को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार साहू को जशपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गरिमा शर्मा को कोरबा की द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। मंसूर अहमद को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। निधि तिवारी शर्मा, जो वर्तमान में एडिशनल रजिस्ट्रार (डीई एंड ई) हैं, उन्हें स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर बनाया गया है। अनिल कुमार पाण्डेय को नया एडिशनल रजिस्ट्रार (डीई एंड ई) नियुक्त किया गया है। वहीं, ज्यूडिशियल एकेडमी के वर्तमान डायरेक्टर संतोष कुमार आदित्य को कोरबा का प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *