समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

कोहरे के चलते 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच रद्द रहेगी सारनाथ

1 min read
19
Spread the love

बिलासपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा 15159/15160 छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा 1 दिसम्बर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 के बीच विभिन्न तिथियो में इस गाड़ी को कोहरे के अग्रिम आशंका के कारण इस ट्रेन का परिचालन विभिन्न तिथियों में स्थगित किया गया है । इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में यह ट्रेन यथावत चलेगी ।
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 दिसम्बर, 2025 को, जनवरी माह में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 जनवरी, 2026 को तथा फरवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11 एवं 14 फरवरी, 2026 को इस ट्रेन का परिचालन स्थगित किया गया है।
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर, 2025 को, जनवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी, 2026 को तथा फरवरी माह में 01, 03, 05, 08, 10, 12 एवं 15 फरवरी, 2026 को इस ट्रेन का परिचालन स्थगित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में यह ट्रेन यथावत चलेगी।

About The Author