समाज से नाता-समाचारों से वास्ता

कांग्रेस की ओर से संदीप साहू होंगे निगम में नेता प्रतिपक्ष

1 min read
14
Spread the love

रायपुर। भले ही रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 7 है पर वे मानकर चल रहे हैं कि निर्दलीय तीन का भी उन्हे समर्थन मिलेगा। विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए उन्होने पूरी टीम बना ली है। दो बार के पार्षद संदीप साहू नेता प्रतिपक्ष होंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *