एमआईसी की पहली बैठक कल
1 min read
रायपुर। नगर निगम सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार कल 20 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे मेंयर इन कौसिल (एमआईसी) की बैठक आहूत की गई है। यह बैठक निगम मुख्यालय भवन के महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में होगी। वर्तमान एमआईसी की यह पहली बैठक होगी जिसमें माना जा रहा है कि इसी माह पेश किए जाने वाले बजट व गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था पर प्रमुखता से चर्चा होगी। हालांकि और भी एजेंडों पर चर्चा हो सकती है।
